फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जय बदरी विशाल बोला जय बदरी विशाल...

Tue, 07 Nov 2023 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदाकुंड किसान विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में किशन और रेश्मा के गीतों से जमाया रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। नंदाकुंड किसान विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक किशन महिपाल और रेश्मा शाह के गीतों ने रंग जमाया। किशन महिपाल ने जय बदरी विशाल बोला जय बदरी विशाल..., त्वे मिलण अयुं छ मि टिहरी घनशाली..., किंगरी का झाला घुघूती, उत्तराखंडी प्रवासी भै भुलूं जी रयां जागी रयां लगी बडुली... सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं रेश्मा शाह ने भगतु मामा, अफतै सजाई मां... आदि गीत प्रस्तुत किए जिस पर पंडाल में मौजूद लोग जमकर झूमे। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, मेला अध्यक्ष शिशुपाल बत्र्वाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

दूसरी ओर स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला मंगलदलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जूनियर हाईस्कूल वल्ली के छात्र-छात्राओं ने पांडव नृत्य व जूनियर हाईस्कूल जौरासी के छात्र-छात्राओं ने मेरी मां बैठीं होली... की प्रस्तुति दी और प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर हाईस्कूल तोणजी के छात्र-छात्राओं ने भूजी जाला चूड़ा... की प्रस्तुति देकर द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल भिकोना ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, जीआईसी रडुवा और शिशु मंदिर धौड़ा के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला मंगलदलों में सांकरी, सलना, भिकोना, महेशनगर, बगथल, खाल बजेठा की महिलाओं ने झुमेलो की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


महिलाओं के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता
गैरसैंण। कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेला के चौथे दिन महिला महिलाओं की रस्साकशी और वॉलीबाल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री रमेश गड़िया रहे। उन्होंने मेले के आयोजन में सहयोग की बात कही। मेले में महिला मंगल दल अंद्रपा, मठकोट, पज्याणा, रोहिड़ा, सिलपाटा, फरकंडे, मालसी, प्यूंरा, छिमटा की महिलाओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। सिंधार, सारकोट, कुलागाड़, फरकंडे, चोरड़ा, सलियांणा आदि 10 महिला मंगल दलों ने रस्साकशी और जमड्यां, चौखुटिया, गौल, मूसों, माईथान जीआईसी गैरसैंण समेत 16 टीमों ने वॉलीबाल के मैच खेले। इनका परिणाम बुधवार तक घोषित होगा। मेले में मोटे अनाज के स्टॉल भी लगे हैं। मेले की सांस्कृतिक संध्या कर्णभूमि कला मंच के नाम रही। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल ने की। इस दौरान मेला संचालक भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल व वीरेंद टम्टा, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, जिपंस अनिल अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अगस्त्यमुनि मेले का आगाज

अगस्त्यमुनि। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसारी संस्कृति से जुड़े गीत-नृत्य की प्रस्तुतियां दीं जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक शैलारानी रावत ने किया। उन्होंने कहा कि मेले एवं एवं त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन के शहीदों को याद किया। महोत्सव के पहले दिन गुरुकुल नेशनल स्कूल, अगस्त्य पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी, राइजिंग ईरा, चिल्ड्रन एकेडमी समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। पूर्व राज्य मंत्री अशोक खत्री, मेलाध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, मेला समिति के महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल ने विचार रखे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी बीरसिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, मेला संयोजक विक्रम नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, मोहन रौतेला, शत्रुघ्न नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

-
नैणी देवी की देवरा यात्रा का स्वागत

नारायणबगड़। नैणी देवी की देवरा यात्रा चलियापानी, जाख कड़ाकोट, बेडगांव में भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम के लिए मानूर गांव पहुंची। यहां भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। बुधवार को नैणी देवी की यात्रा नारायणबगड़ गांव का भ्रमण करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें