गोपेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर विवाद की स्थिति है वहां संबंधित पक्ष से वार्ता कर उसका समाधान निकालें और सड़कों का निर्माण करवाएं।
सीडीओ ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सीएम की सड़क संबंधी घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि, एनएच सहित अन्य सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को सड़क निर्माण, सुधारीकरण, चौड़ीकरण के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि वन विभाग के भूमि हस्तांतरण मामलों को आपसी समन्वय बनाकर निस्तारित करें। जिन विवादित मामलों का निस्तारीकरण किया जाना है उनपर तत्काल कार्रवाई करें। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी सहित वन विभाग व सड़क से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद