फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जन औषधि केंद्र शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश

Fri, 13 Sep 2024 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर जिला अस्पताल का निरीक्षण करते जिला​धिकारी संदीप तिवारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला अस्पताल गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ उन्होंने भर्ती मरीजों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल में जन औषधि केंद्र शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल में ओपीडी, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी लैब, सीटी स्कैन कक्ष, आईसीयू, सर्जिकल वार्ड, आयुष्मान भारत काउंटर सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि अस्पताल में शीघ्र जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू करें और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकेश पांडेय, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक, डॉ. पंकज, डॉ. वैभव नौटियाल, डॉ. पन्ना लाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह और राजेश कपरवाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें