ज्योर्तिमठ-नृसिंह मंदिर मोटर मार्ग पर मलबा हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
फोटो
ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में नृसिंह मंदिर मार्ग मलबा आने से करीब दो घंटे तक बंद रहा। ऐसे में बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को बाजार से भेजा गया। मार्ग पर दोपहर के समय बुस उडियार के पास मलबा व बोल्डर आ गए थे जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। लोनिवि ने जेसीबी भेजकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे बाद मार्ग खोल दिया गया जिसके बाद पुन: बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को नृसिंह मंदिर से भेजा गया। संवाद