फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निजमुला घाटी में चौलाई की फसल में लगे कीड़े

Sat, 28 Oct 2023 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 190 क्विंटल फसल हो चुकी है नष्ट
विज्ञापन

काश्तकारों ने प्रशासन से की मुआवजा दिलाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र पाणा, ईराणी और झींझी में चौलाई की फसल पर कीड़े लगने से फसल खराब हो रही है। ऐसे में काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तीनों गांवों में करीब 190 क्विंटल चौलाई की फसल कीड़े लगने से खराब हो गई है। काश्तकारों ने प्रशासन से क्षेत्र में फसल का निरीक्षण कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी ने बताया कि निजमुला घाटी के काश्तकारों की मुख्य फसल चौलाई है। काश्तकार इसे बाजार में करीब 60 रुपये किलो के हिसाब से बेचते हैं जिससे अच्छी आमदनी हो जाती है। प्रत्येक परिवार के खेत में पांच से छह क्विंटल चौलाई का उत्पादन हो जाता है। ग्रामीणों के आकलन के अनुसार ईराणी में 120 क्विंटल, पाणा में 50 और झींझी में 20 क्विंटल फसल कीड़े लगने से खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से फसलों का कृषि विभाग की ओर से निरीक्षण करवाने और काश्तकारों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें