पोखरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भिकोना और बगथल ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी पन्नालाल आर्य ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना है। इस दौरान भिकोना के ग्राम प्रधान धीरेंद्र राणा, बगथल के प्रधान ललित मिश्रा, सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र रावत और जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
किसान सम्मान निधि के आवेदन जमा कराए
नारायणबगड़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत मैटा मल्ला में ग्राम प्रधान गुड्डी देवी की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ गुरप्रीत कौर ने 20 लोगों का स्वास्थ्य जांचा और दवाइयां दीं। परीक्षण कर दवाइयां दीं। ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील पुरोहित व विकास अधिकारी परवेज आलम ने ग्रामीणों को सरकार की पंचायत एवं ग्राम्य विकास योजनाओं की जानकारियां दीं। लोल्टी न्याय पंचायत के सहकृषि अधिकारी राजकुमार ने किसान सम्मान निधि के आवेदन भी जमा कराए। सहकारिता के एडीओ सुरेंद्रराम ने बताया कि सरकार किसानों को बिना ब्याज के ऋण की सुविधा दे रही है। इस मौके पर नारायण सिंह, रीना नेगी, शाकांबरी देवी, पूजा गुसाईं, नीलम डोनिया, पार्वती नेगी, मंशा देवी आदि मौजूद थे। संवाद