फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलाड़ी गांव में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवसारी जल विद्युत परियोजना के सहयोग से हेल्पेज इंडिया की मोबाइल वैन के डॉक्टरों ने ग्राम पंचायत निलाड़ी में 108 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां बांटी। डॉक्टरों ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने और खांसते या छींकते समय रुमाल का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार लोगों को दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। डांगतोली के प्रधान सुरेंद्र धनेत्रा के अनुरोध पर सतलुज के प्रबंधक के सहयोग से हैल्पेज इंडिया की चिकित्सीय मोबाइल वैन गांव पहुंची। यहां डॉक्टरों ने शुगर, बीपी, हाइपरटेंशन, अस्थमा, सर्दी-जुकाम आदि के 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कि कर उनको दवाइयां दी। इस मौके पर मोबाइल टीम के डा. रमनदीप यादव, फार्मेसिस्ट नरेंद्र भंडारी, एसपीओ गजेंद्र कंडारी, गोविंद नेगी सहित पंती के प्रधान रमेश गुसाईं, ममंद अध्यक्ष कमला देवी, पार्वती देवी, दीपा कार्की रौतेला, कुंदन बिष्ट, रविंद्र, सुरेंद्र, योगेंद्र, सौरभ, जितेंद्र, कृपाल, दिनेश, पृथीराम, भागाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें