फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरही में भालू ने गोशाला तोड़कर चार मवेशी मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली ब्लाक के गांवों में भालू की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। भालू रात को गोशाला तोड़कर वहां बंधे मवेशियों को मार रहा है। शनिवार रात को भालू ने बिरही गांव में रामकृष्ण चमोला, रजनी देवी, पान सिंह रावत आर रुक्मणी देवी की गोशाला को तोड़कर वहां बंधे चार मवेशियों को मार दिया। रविवार को बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दूबे के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी कमल भारत ने वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिरही गांव की वन सरपंच उमा सती और तारा दत्त थपलियाल ने कहा कि यदि भालू को पकड़ने के लिए क्षेत्र में जल्द पिंजरा नहीं लगाया गया तो जनता जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि भालू के डर से ग्रामीण रातभर सो भी नहीं पा रहे हैं। वहीं, जोशीमठ क्षेत्र के गांवों में भी भालू की सक्रियता से ग्रामीण खौफ में हैं। वन क्षेत्राधिकारी कमल भारती ने बताया कि वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें