ज्योतिर्मठ/नंदानगर। एनटीपीसी तपोवन की अलकनंदा विहार टाउनशिप में सात से 11 सितंबर तक गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों के साथ मूर्ति विसर्जन कर महोत्सव का समापन किया।
पांच दिनों तक श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की जिसमें परियोजना के सभी अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजन शामिल हुए। इस अवसर पर अनुपम बनर्जी, सर्वेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष आरके जोशी, अलकनंदा महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता पांडे आदि मौजूद रहे। वहीं, नंदानगर में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। प्रतिदिन भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजाएं हो रही हैं। नंदानगर में 16 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा।