फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बसक्वाली गांव पहुंची राजराजेश्वरी चंडिका देवी की यात्रा

Thu, 12 Sep 2024 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली की श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी की यात्रा बृहस्पतिवार को बसक्वाली गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने मांगल और जागर गाए। गांव के चौक पर ढोल दमाऊं की थाप पर देवताओं के पश्वाओं और देव निशाणों ने नृत्य किया। रात में बसक्वाली गांव में भजन संध्या और जागरण हुआ। इससे पूर्व बृहस्पतिवार सुबह रतूड़ा में ग्रामीणों ने देवी चंडिका की आराधना की। महिलाओं ने देवी को शृंगार एवं पूजा सामग्री अर्पित की। मंदिर में मां चंडिका देवी नैणी देवी से मिलने पहुंची। इस दौरान देवेंद्र सिंह रावत, लखपत सगोई, महेंद्र सिंह भंडारी और देवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें