फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडुकेश्वर व जोशीमठ में बेहतर हों स्वास्थ्य सुविधाएं : रावल

Fri, 14 Jun 2024 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, रावल, बदरीनाथ धाम। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने कहा कि बदरीनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ और पांडुकेश्वर हैं। इन जगह पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए जिससे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

अमर उजाला के साथ औपचारिक बातचीत में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने कहा कि बदरीनाथ धाम में देशभर से यात्री आते हैं। धाम में विवेकानंद चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं हैं लेकिन यात्रा के अहम पड़ाव पांडुकेश्वर और जोशीमठ में स्वास्थ्य सुविधाएं ज्यादा बेहतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस संदर्भ में पहल करेंगे। वह इस मामले में हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी होंगी तो उसका लाभ यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें