फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरसों में मृत मिले पर्यटकों के शव परिजनों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/जोशीमठ। औली से करीब पांच किलोमीटर दूर गौरसों बुग्याल में मृत मिले दो पर्यटकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। मामले में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मामले की जांच के आदेश एसडीएम जोशीमठ को दे दिए हैं।
विज्ञापन

31 दिसंबर को औली स्थित वन विभाग की चौकी में कुछ पर्यटकों ने सूचना दी थी कि गौरसों में दो पर्यटक पड़े हुए हैं। वन विभाग ने मौके पर जाकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। एक जनवरी को एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने औली से करीब पांच किमी ऊपर पड़े पर्यटकों के शवों को जोशीमठ सीएचसी पहुंचाया।
पर्यटकों की पहचान संजीव कुमार गुप्ता (50) पुत्र आरएस गुप्ता, निवासी महाराष्ट्र और सिंसा संजीव गुप्ता (35) निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई थी। प्रशासन ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। तहसीलदार जोशीमठ प्रदीप नेगी ने बताया कि मंगलवार को उनके परिजन राजीव गुप्ता और शेखर गुप्ता को शव सौंप दिए गए। उधर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया की जांच बिठा दी गई है। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें