फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गांधी जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम

Tue, 29 Sep 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्तूबर को जिलेभर में भव्य तरीके से मनाई जाएगी। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित रूपरेखा के अनुसार तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को सुबह आठ से नौ बजे तक सभी विभागों और कार्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। एडीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

क्रॉस कंट्री व खेल प्रतियोगिताएं होंगी
गोपेश्वर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक और दो अक्तूबर को गोपेश्वर खेल मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। एक अक्तूबर को क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल और बालक ओपन वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें