अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए जोशीमठ में राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार से विद्यालय में 10वीं की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।
प्रधानाचार्य अनिल प्रसाद सकलानी ने बताया कि वर्तमान में 10वीं कक्षा में 35 छात्र हैं, जिनके लिए कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। जनजाति कल्याण विभाग देहरादून की ओर से विद्यालय शुरू किया गया है। मंगलवार को एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी और जिला समाज कल्याण अधिकारी टीकाराम मलेठा ने संयुक्त रूप से विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया। शासन की ओर जारी निर्देशों के तहत उचित व्यवस्था होने पर विद्यालय संचालन की अनुमति दी गई। साथ ही निर्देश दिए कि भविष्य में भी मानकों का शत प्रतिशत पालन किया जाए। इस दौरान सहायक समाज कल्याण अधिकारी खजान सिंह, विद्यालय के शिक्षक दुर्जन सिंह राणा, विजय कुमार, विनोद भट्ट, जगदंबा किमोठी, संगीता, नरेंद्र सिंह खाती, दीपक भंडारी, धीरज आदि मौजूद रहे।