फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जीआईसी कर्णप्रयाग को महिला और कांडा-मैखुरा को बनाया युवा बूथ

Tue, 19 Mar 2024 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की पहल
विज्ञापन

इन बूथों पर महिला और युवा कार्मिकों की लगेगी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार ब्लॉक कर्णप्रयाग के कांडा-मैखुरा को युवा बूथ तो जीआईसी कर्णप्रयाग के कक्ष एक को महिला बूथ बनाया जाएगा। मतदान के प्रति जागरूक के लिए प्रशासन अब इन बूथों को सजाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही यहां महिला और युवा कार्मिकों की ड्यटी लगाई जाएगी। इसके अलावा गौचर जीआईसी को दिव्यांग बूथ बनाया है इसके साथ ही दो मॉडल बूथ भी बनाए जा रहे हैं।
कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 179 बूथ हैं और इस बार कर्णप्रयाग तहसील में महिला, युवा और दिव्यांग बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इस बार दूरस्थ बूथ चंडिका देवी इंटर काॅलेज कांडा-मैखुरा को युवा बूथ बनाया गया है। यहां करीब 809 मतदाता है। जहां युवा कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के प्रयास होंगे। वहीं कर्णप्रयाग के राजकीय इंटर काॅलेज की कक्ष संख्या एक को महिला बूथ बनाया है। 683 मतदाताओं वाले इस बूथ पर 309 महिला वोटर हैं। तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि इन बूथों पर नियमानुसार सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी : जिले में 12 नए पोलिंग बूथ बने

पौड़ी। चुनाव में मतदाताओं की सहूलियत को देखते हुए 12 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि 11 पोलिंग बूथों का समायोजन किया गया है। पौड़ी जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में अब 945 पोलिंग बूथ हो गए हैं। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पोलिंग बूथों का पुनर्निर्धारण किया गया है। 2 किमी से अधिक दूरी वाले 12 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि दिव्यांग व 80 से अधिक आयुवर्ष के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए प्रशासन की ओर से लाने ले जाने की सुविधा व व्हील चेयर आदि मुहैया कराई जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें