फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द संचार सेवा से जुड़ जाएगी घेस घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद अब घेस घाटी भी जल्द संचार सेवा से जुड़ जाने की उम्मीद है। मंगलवार से घेस में रिलायंस जियो टावर लगाने करने का काम शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख डा. दर्शन दानू ने घेस के भरतपुर में टावर निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

लंबे समय से घेट घाटी के घेस, हिमनी, पिनाऊ और बलाण गांव को संचार सेवा से जोड़ने की मांग ग्रामीणों की ओर से की जा रही थी। कई बार क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की बैठकों में इस मामले को लेकर प्रस्ताव पारित हुए। अब जाकर क्षेत्र को संचार सेवा से जोड़ने की पहल शुरू हुई है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेंद्र खत्री, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया, कलम सिंह, उप प्रधान धन सिंह बिष्ट, मेहरबान सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, अर्जुन दानू, बादर सिंह, पुष्कर सिंह भंडारी, बादर सिंह भंडारी, कंचन सिंह, मदन बिष्ट, गोपाल सिंह दानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें