फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समूह गान में जीजीआईसी नारायणबगड़ प्रथम

Thu, 28 Sep 2023 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़/थराली। जीआईसी नारायणबगड़ सभागार में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, नृत्य, समूह गान, वाद विवाद, आशु भाषण, श्लोक उच्चारण समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख यशपाल नेगी, विधायक प्रतिनिधि दलीप नेगी ने किया। इस दौरान हुए समूहगान में जीजीआईसी नारायणबगड़ प्रथम, जीआईसी नारायणबगड़ द्वितीय, श्लोक उच्चारण में एसजीआरआर की आरोही सती प्रथम रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं थराली में जनता इंटर कॉलेज चेपड़ों में हुए संस्कृत नाटक एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज चेपड़ों प्रथम रहा। वहीं, संस्कृत आशुभाषण में जीआईसी थराली, जीआईसी ग्वालदम संस्कृत समूहगान में, समूह नृत्य और संस्कृत श्लोकोच्चारण में पहला रहा। समूहगान में जीआईसी आलकोट को तीसरा एवं संस्कृत समूह नृत्य में रतगांव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर देवेंद्र रावत, अनिल देवराड़ी, प्रकाश देवराड़ी, मधुसूदन कुनियाल, जीवन मिश्रा और सत्यदेव नौटियाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें