फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संस्कृत प्रतियोगिता में जीजीआईसी गोपेश्वर की टीम ओवरऑल चैंपियन

Fri, 29 Sep 2023 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। संस्कृत अकादमी की ओर से दशोली ब्लॉक की दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन

समूह नृत्य के वरिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी गोपेश्वर, समूह गान में जीजीआईसी गोपेश्वर, कनिष्ठ वर्ग के समूह नृत्य में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम रहा। जबकि नाटक के वरिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी गोपेश्वर, आशुभाषण में जीआईसी साबरीसैंण, श्लोकोच्चारण में जीजीआईसी गोपेश्वर प्रथम रहा। संस्कृत अकादमी की खंड संयोजिका शर्मिला डिमरी ने बताया कि विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, सीईओ कुलदीप गैरोला, बीईओ पंकज उप्रेती, डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें