फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चारधाम से पहले एंबुलेंस का फिटनेश परीक्षण कराएं

Tue, 17 Feb 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से पहले जिले में संचालित सभी एंबुलेंस का फिटनेस परीक्षण आरटीओ कर्णप्रयाग से करवाते हुए चार्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने एंबुलेंस का रिस्पांस समय सुधारने और हर एंबुलेंस के रिस्पांस समय का रिकाॅर्ड रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को जिले की एंबुलेंस के संचालन की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिले में 22 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। हर विकासखंड में दो एंबुलेंस तैनात की गई हैं। आगामी चारधाम यात्रा के लिए तीन और एंबुलेंस की मांग शासन को भेजी गई है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एंबुलेंस के फिटनेस परीक्षण करवाएं। कहा कि सभी एंबुलेंस पर जीपीएस लगा होना चाहिए जिसका लॉग इन एक्सेस मुख्य चिकित्साधिकारी के पास होना चाहिए। एंबुलेंस में मोबाइल व टेबलेट रखवाने के भी निर्देश दिए गए है। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें