फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली के नवनियुक्त सीईओ आकाश सारस्वत ने संभाला कार्यभार

Tue, 17 Feb 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत को चमोली जिले के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। सारस्वत ने मंगलवार को गोपेश्वर में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सारस्वत ने चमोली जिले के स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की बात कही। पूर्व सीईओ डीएस रावत के सेवानिवृत्त होेने के बाद पद रिक्त था। बीते माह सारस्वत को सीईओ का प्रभार दिया गया लेकिन सारस्वत ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। आकाश सारस्वत ने कहा कि स्कूलों में छात्र हितों को पहले स्थान पर रखते हुए कार्य किया जाएगा। कहा, उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाना विभाग की प्राथमिकताओं में है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी आदि ने सारस्वत को शुभकामनाएं दीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें