गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल महाकुंभ के तहत खो-खो में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : GOPESHWAR
खेल महाकुंभ के तहत बृहस्पतिवार को अंडर 14 और 17 आयु के बालक व बालिका वर्ग की टेबल टेनिस और खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में सभी ब्लाकों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खो-खो बालिका अंडर 14 में गैरसैंण ब्लाक की टीम प्रथम, थराली द्वितीय और नारायणबगड़ तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 में गैरसैंण प्रथम, दशेाली द्वितीय और थराली तृतीय स्थान पर रहा।
टेबल टेनिस के अंडर 17 बालक वर्ग में दशोली के आदित्य नेगी प्रथम, दशोली के आदित्य झिंक्वाण द्वितीय और दशेली के ही आदित्य फरस्वाण तृतीय स्थान पर रहे। इसी के युगल वर्ग में आदित्य नेगी व आदित्य झिंक्वाण प्रथम जबकि आदित्य फरस्वाण और अनमोल तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालक वर्ग के एकल में पीयूष पंवार प्रथम, पार्थ झिंक्वाण द्वितीय और आदित्य फरस्वाण तृतीय स्थान पर रहे। युगल में पीयूष पंवार व पार्थ झिंक्वाण प्रथम, जबकि आदित्य फरस्वाण और ध्रुव बत्र्वाल दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग एकल में स्नेहा नेगी प्रथम, तनुजा नेगी द्वितीय और पारुल पंवार तृतीय स्थान पर रही। युगल में निधि नेगी व संजना उनियाल पहले और कल्पना व काजल दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 बालिका एकल में अमीषा, हिमानी, सिमरन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। युगल में मनीषा व चांदनी प्रथम जबकि साक्षी व अमीशा द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, पोखरी के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, सुशील चंद्र, सुबोध, रामानंद भट्ट, आनंदसिंह नयाल आदि उपस्थित रहे।