गैरसैंण। जीआईसी गैरसैंण को बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का उप संकलन केंद्र बनाया गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव बीपी सिमल्टी ने इसका उद्घाटन किया। राजकीय शिक्षक संघ की मांग पर चमोली जिले में दो नए केंद्र जोशीमठ व गैरसैंण बनाए गए हैं।
संगठन के जिला अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि दोनों ही ब्लॉकों में परीक्षा केंद्र दुर्गम स्थानों पर होने के कारण अब संकलन में सुविधा मिलेगी। कहा कि वे पोखरी और नंदानगर ब्लॉकों में भी उप संकलन केंद्र बनाने का प्रयास जारी रखेंगे। वहीं राजकीय शिक्षक संघ ने कला, शारीरिक शिक्षा, कामर्स, संगीत को मुख्य विषय बनाने और उसके अंकों को जोड़ने और शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता पदों का सृजन, परीक्षा ड्यूटी के पारिश्रमिक में वृद्धि, सीबीएसई की तर्ज पर प्रश्नपत्रों को बैक लॉकर रूम में रखने, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति आदि की मांग को लेकर अपर सचिव को संबोधित ज्ञापन सचिव को दिया। संचालन सत्येंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ कंडवाल, आरएस बिष्ट, केएस कंडारी, एमएस नेगी, प्रधानाचार्य डीएस बिष्ट, बलराम सती सहित सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहे। संवाद