गौचर। उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में नगर के विद्यालयों के चार मेधावी छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। इनमें से एक हाईस्कूल और तीन इंटरमीडिएट के छात्र हैं।
12वीं की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के अनुराग चौधरी ने 94.4% अंक हासिल कर मेरिट में 11वां स्थान प्राप्त किया है। अनुराग डाॅक्टर बनना चाहते हैं। इसी विद्यालय की स्नेहा नेगी ने 91.4% अंक प्राप्त कर मेरिट में 21वां और जीजीआईसी की आंचल थपलियाल नें 91.6% अंक प्राप्त कर मेरिट में 25वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों शिक्षिका बनना चाहती हैं। वहीं हाईस्कूल में 96% अंक प्राप्त कर 18वें स्थान पर रहने वाले मेधावी तनुज सजवांण का लक्ष्य इंजीनियर बनने का है। संवाद