नंदानगर। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। नंदानगर थाना प्रभारी शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि रविवार रात को थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनू (23) निवासी मोख मल्ला और सरादु राम उर्फ संतोष (24) हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे हंगामा करते रहे। मौके पर तनाव बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद