फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में पूर्व फौजी की मौत

Wed, 25 Mar 2026 03:04 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर आज बुधवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि करीब 12 बजे सूचना मिली कि नरेंद्रनगर से चार किलोमीटर आगे गुजराड़ा की ओर एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है।

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली से उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद बहुगुणा और अग्निशमन एवं आपदा राहत अधिकारी शंकर चंद रमोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन चालक व स्वामी मनमोहन सिंह रावत निवासी ग्राम कानहरवाला, पोस्ट ऑफिस भानियावाला को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun:  यहां रहना है तो हमसे दबकर रहना होगा...गाना बजाने पर हुआ विवाद दिव्यांशु को हमेशा के लिए शांत कर दिया
विज्ञापन


घायल को श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें