फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालदम बाजार में आग की भेंट चढ़ी 12 दुकानें

Thu, 07 Jan 2016 09:25 PM IST
थराली/ग्वालदम
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालदम बाजार में बुधवार रात हुए अग्निकांड में 12 दुकानों के साथ एक बाइक भी जलकर राख हो गई। सूचना पर एसएसबी, बीआरओ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से देर रात एक बजे आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड से करीब चालीस लाख से अधिक का नुकसान होने का अंदेशा प्रशासन जता रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात नौ बजे ग्वालदम मुुख्य बाजार में 12 दुकानों में अचानक आग लग गई। ग्राम प्रधान मीनू टम्टा ने बताया कि रात को दुकानों से धुआं उठते देख ग्रामीण एकत्रित हुए और सूचना एसएसबी, बीआरओ और थाना थराली को दी। इसके बाद एसएसबी के 150 जवान पानी के चार टैंकरों और बीआरओ के जवान दो टैंकरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुटे। करीब साढ़े दस बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया।
आग से सुंदर सिंह, संजय बोरा, मोहन सिंह के रेस्टोरेंट और मोबाइल की दुकान, जमील अहमद की रजाईं-गद्दे और एक अन्य दुकान सहित कैलाश सिंह परिहार, नंदन सिंह, तिलक राज, हरिशंकर, कलम सिंह गड़िया, हीरा सिंह, मोहन दुग्ताल, हर्ष विनय आदि की दुकानें जलकर राख हो गई। बृहस्पतिवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटे तहसीलदार परमानंद राम ने बताया कि जमील अहमद के रजाई गद्दे की दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग फैली। जमील अहमद की दुकान में एक बाइक भी खड़ी थी, जो भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। 12 दुकानों का करीब 40 लाख से अधिक नुकसान हुआ है। आग बुझाने वालों में प्रधान मीनू टम्टा, दयाल टम्टा, कुंदन परिहार, खिलाफ सिंह, हरीश चंद्र, भूपाल सिंह सहित एसएसबी, बीआरओ और पुलिस के जवान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


विधायक ने लिया जायजा
आगजनी की घटना पर विधायक डॉ. जीतराम ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा किया। विधायक ने प्रभावितों की हरसंभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं, स्थानीय व्यापारी हरीश जोशी ने सभी प्रभावितों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग विधायक के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें