शीघ्र ही लंगसी और गुलाबकोटी गांव भी सड़क से जुड़ जाएंगे। बृहस्पतिवार को जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत ने मेरा गांव, मेरी सड़क योजना के तहत लंगसी और गुलाबकोटी गांवों के लिए एक-एक किमी सड़क का शिलान्यास किया।
सड़क निर्माण में राज्य योजना और मनरेगा योजना से संयुक्त रूप से धनराशि खर्च होगी। सड़कों का शिलान्यास करते हुए प्रमुख प्रकाश रावत ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास पर पूरा ध्यान दे रही है। कहा कि मेरा गांव, मेरी सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रघुनाथ सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख भरत सिंह नेगी, महावीर सिंह, मातवर सिंह रावत, संगीता रावत, जगमोहन सिंह, सूर्य प्रकाश मैठाणी, प्रकाश भंडारी आदि थे।