फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन जोन से बरसात में खतरे की आशंका ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू में इंटर कॉलेज के पास ऑलवेदर रोड कटिंग से बने भूस्खलन जोन से बरसात में खतरे की आशंका बनी हुई है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने एनएच के अधिकारियों से मुलाकात कर यहां का भूगर्भीय सर्वे कराकर यहां सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके होटल एवं आवासीय मकान व आसपास के मकानों के ऊपर ऑलवेदर रोड कटिंग की गई है जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। कहा कि एनएच ने भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट करने के बजाय उनके होटल के आगे से ऊंची दीवार लगा दी है, जिससे होटल बंद हो गया है। कहा कि कई बार डीएम, सीएम, जीएम, एसडीएम से समस्या के समाधान की गुहार लगाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोई भी अधिकारी हालात देखने मौके पर नहीं जा रहा है। उन्होंने भूस्खलन जोन का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराकर यहां सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की। वहीं एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक संदीप कार्की ने कहा कि इस भूस्खलन जोन की डीपीआर तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें