फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-- मां चंडिका का भगवान बदरीनाथ से हुआ अद्भुत मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला कांडई की आराध्य देवी मां चंडिका मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। धाम में मां चंडिका और भगवान बदरीनाथ का अद्भुत मिलन हुआ। इस अद्भुत मिलन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। इसके बाद मां चंडिका ने अपने ब्रह्म (निशान) के साथ बदरीनाथ मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा स्थल तक ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने मां चंडिका का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

मां चंडिका 93 वर्ष बाद दिवारा यात्रा भ्रमण पर हैं। कपाट खुलने के दूसरे दिन मां चंडिका की दिवारा यात्रा केदारनाथ की यात्रा पर गई। इसके बाद विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद मंगलवार को दोपहर बाद माता की यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंची। मां चंडिका ने जैसे ही बदरीनाथ क्षेत्र में प्रवेश किया तो मां चंडिका व साथ में चल रहे आचार्य ब्राह्मण व पुजारियों ने अलकनंदा में पवित्र स्नान किया। इसके बाद मां चंडिका ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार को धाम में मां चंडिका की विशेष पूजाएं होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें