गैरसैंण। विनायकधार-कस्वीनगर सड़क निर्माण सहित खनसर घाटी की चार सूत्री मांगों को लेकर देवपुरी के पूर्व प्रधान कुंवर नेगी ने विनायकधार में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आमरण अनशन स्थल पर उनके साथ खनसर घाटी के लोग समर्थन में बैठे रहे।
खीड़ाखंसर बधांण मित्र मंडली के संयोजक हरेंद्र कंडारी ने कहा कि पूर्व में पांच किलोमीटर विनायकधार-कस्वीनगर सड़क निर्माण सहित चार मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था लेकिन निर्धारित समय पर मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आमरण अनशन पर बैठे देवपुरी गांव के पूर्व प्रधान कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती आमरण अनशन जारी रहेगा। वहीं लोनिवि गैरसैंण के एई ललित अधिकारी ने कहा कि संबंधित सड़क निर्माण के लिए फाइल डीएम चमोली कार्यालय को भेजी गई है। वहां से स्वीकृति के बाद वन विभाग की स्वीकृति के लिए फाइल भेज दी जाएगी। संवाद