फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मॉक अभ्यास में परखी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता

Sat, 28 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के आठ स्थानों पर किया गया मॉकडि्रल का अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। चमोली जिले में शनिवार को आपदा प्रबंधन दिवस पर आठ स्थानों पर मॉक अभ्यास किया गया। इस दौरान विभागों के बीच समन्वय और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण किया गया।
शनिवार को जिले के आठ स्थानों पर मॉक अभ्यास किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला आपदा परिचालन केंद्र से भी आठ जगह पर संचालित अभ्यास पर निगरानी रखी। वहीं तहसील स्तरीय इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) टीमों के नेतृत्व में सभी जगह पर बचाव व राहत कार्य संचालित किए गए। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, सेना के गढ़वाल स्काउट, एसएसबी, सीआईएसएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, वन विभाग, राजस्व, लोनिवि, ऊर्जा, जल संस्थान, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, एनटीपीसी, टीएचडीसी व स्थानीय निकायों ने प्रतिभगा किया।
विज्ञापन

मॉक डि्रल अभ्यास के तहत तपोवन एनटीपीसी टलन में बाढ़ व जल भराव से टनल में श्रमिकों के फंसे होने, जीएमवीएन ज्योतिर्मठ में भूकंप से भवन क्षतिग्रस्त होने और करीब 14 लोगों के फंसे होने, पीपलकोटी टीएचडीसी टनल में भूस्खलन होने पर श्रमिकों के फंसने, चटवापीप में टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होने, पोखरी में भालू द्वारा दो लोगों को घायल करने, नंदानगर में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराने, जीआईसी थराली में भूकंप से भवन क्षतिग्रस्त होने से बच्चों के फंसने और कालिमाटी गांव गैरसैंण में अग्निकांड का परिदृश्य तैयार कर राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला आपदा परिचालन केंद्र में एडीएम नारायण सिंह नबियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व सभी आठ स्थानों पर इंसिडेंट कमांडर, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें