फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बमोटिया व ग्वानखरीक गांव में आज भी बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल ब्लॉक में वन विभाग की भूमि पर बसे बमोटिया व ग्वानखरीक गांव में बिजली लाइन नहीं बिछ पाई है। जबकि हल्द्वानी के विंदुखाता में सैकड़ों लोग वन विभाग की भूमि पर रहते हैं और उन्हें वहां सरकार की ओर से सड़क, बिजली, पानी, स्कूल सहित सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। लोगों ने जल्द दोनों गांवों को बिजली से जोड़ने की मांग की।

70 साल से बमोटिया व ग्वानखरीक में अनुसूचित जाति के परिवार रहते हैं। बमोटिया में 70 व ग्वानखरीक में 40 परिवार हैं। पंडित दीन दयाल योजना के तहत प्रदेश के सभी गांव तक बिजली पहुंच गई लेकिन बमोटिया व ग्वानखरीक गांव में बिजली नहीं पहुंची है जबकि यहां 70 पक्के मकान बने हैं। ऊर्जा निगम बिना भूमि ट्रांसफर के बिजली लाइन न बिछाने की बात कह रहा है। वहीं शिल्पकार सभा के संस्थापक बलवंत आगरी ने कहा कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है साथ है बिजली से संबंधित काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन






वन विभाग की आपत्ति के कारण बिजली लाइन नहीं बिछ पाई है। लाइन बिछाने के लिए सर्वे हो चुका है। भूमि ट्रांसफर के लिए संबंधित विभाग के पास फाइल भेजी जाएगी। - अतुल कुमार, एसडीओ उर्जा निगम थराली।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम की ओर से भूमि ट्रांसफर के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। निगम की ओर से अगर कोई प्रस्ताव आएगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - एसके दुबे, डीएफओ, बदरीनाथ प्रभाग चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें