संवाद न्यूज एजेंसीपोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सभी 18 साल की आयु पूरी करने वालों से सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई।
कार्यशाला में बीएलओ पोखरी कुलदीप सिंह और दलेब सिंह राणा ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया। नोडल अधिकारी डॉ. जगत सिंह ने कहा कि देश के हर वयस्क नागरिक को मतदान करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जाए। मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सवाल भी पूछे, जिनका उपस्थित अधिकारियों ने समाधान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की स्वीप एंबेस्डर डॉ. रामानंद, डॉ. शशि चौहान, डॉ. कीर्ति गिल, डॉ. अंजलि रावत, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आरती रावत, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. प्रवीण मैठाणी, डॉ. आयुष बत्र्वाल, डॉ. श्वलानंद सहित अन्य प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।