गौचर जीजीआईसी में हुई बैठक
मंगलवार को स्कूल के दौरान अचानक चिल्लाकर बेहोश हो गई थीं कई छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। जीजीआईसी में मंगलवार को छात्राओं के रोने, चिल्लाने और बेहोश होने की घटना के बाद बुधवार को अभिभावक संघ की बैठक हुई। इस दौरान स्कूल का माहौल सकारात्मक बनाने पर चर्चा हुई। वहीं बुधवार को कम छात्राएं ही स्कूल पहुंचीं लेकिन माहौल सामान्य रहा।
बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है इसलिए विद्यालय परिसर में किसी दोष अथवा दैवीय आत्मा जैसी भ्रांति की बात फैलाना उचित नहीं है। अधिकांश अभिभावकों ने छात्राओं के ऐसे व्यवहार को परीक्षा आदि का तनाव व भावुकता से जुड़ा बताया। प्रधानाचार्य डाॅ. सुमन ध्यानी ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा की। कहा कि बच्चों को घर, समाज और विद्यालय में ऊर्जावान वातावरण मिलना जरूरी है। अभिभावक संघ अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान व विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष अनीता चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन रामपुर के आयोजन सचिव जयपाल भंडारी। संवाद
विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन रामपुर के आयोजन सचिव जयपाल भंडारी। संवाद