फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद होने से आठ गांव पड़े अलग-थलग

Tue, 14 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी तहसील के आठ से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क ठीक नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों को 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने कहा कि सड़कें बंद होने से गांवों में खाद्यान्न सहित जरूरी वस्तुओं का संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन


तहसील के ढाढ़रबगड़, रणकोट, बूंगा, बुरसोल,  घुंघटी, गेरूड़, रतगांव, कोलपुड़ी सहित आस पास के गांवों के ग्रामीण थराली- मोटर मार्ग के किमी 16 डुंग्री से तीन अलग-अलग सड़कें जोड़ती है, लेकिन इन गांवों को जोड़ने वाली ड़ंग्री-बूंगा, डुंग्री-गेरूड़ और डुंग्री-कोलपुड़ी तीनों सड़कें पिछली आठ मई से बंद है, जिससे सड़कों से राशन का ढुलान और केरोसीन तेल की आपूर्ति ठप है।

ग्रामीण 10 किमी पैदल चलकर डुंग्री पहुंच रहे हैं। ग्रामीण हयात सिंह, रणजीत सिंह, गोदांबरी देवी,  विरेंद्र सिंह, सुजान सिंह, दीपा देवी ने एसडीएम को बताया कि गांवों की दुकानों में राशन अब कुछ ही दिन का रह गया है। ऐसे में यदि जल्द सड़क दुरुस्त नहीं की गई, तो गांवों में राशन का संकट बन जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि कई बार जिम्मेदार विभाग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ईई बीएस रावत ने बताया कि पूर्व में थराली-घाट मोटर मार्ग बंद था, जिसके चलते सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें