फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन प्रस्तुति पर झूमे तीर्थयात्री

Tue, 14 Jun 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में मंगलवार को अलकनंदा के तट पर गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बदरीश पंडा पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्घालुओं के साथ ही करीब तीन हजार तीर्थयात्रियों ने भी भाग लिया। गंगा आरती और भंडारा भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक पंचायत, व्यापार मंडल व माणा-बामणी गांव के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस मौके पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, पंडा पंचायत के उपाध्यक्ष डा. जमुना रैवानी, अशोक टोडरिया, बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, महावीर ध्यानी, विनोद कोटियाल, विपुल डिमरी, विनोद नवनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में गढ़वाल राइफल की बीसवीं बटालियन ने भी भंडारे का आयोजन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें