फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेयजल योजना बनीं गांव के लिए और पानी जा रहा होटलों में

Fri, 21 Jun 2024 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गडोरा और मायापुर गांव में पानी के लिए तरस रहे 80 परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पीपलकोटी (चमोली)। आपदा प्रभावित गडोरा और मायापुर गांव में करीब 80 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। इन गांवों के लिए जो पेयजल योजना बनाई गई थी उस पानी की सप्लाई गांवों के बजाय बदरीनाथ हाईवे स्थित होटल और रेस्टोरेंट में हो रही है। लोगों ने आक्रोश जताया कि जल संस्थान के अधिकारी पेयजल योजनाओं का संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं जिससे उन्हें हर साल गर्मियों में पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्थानीय अनसूया प्रसाद सती, पूर्व प्रधान विजय प्रसाद मलासी, मदन मोहन, गोविंद प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, मुन्नी देवी, दीपा, राजेश, मथुरा प्रसाद आदि ने कहा कि गांवों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जबकि होटल व रेस्टोरेंट में पर्याप्त पानी जा रहा है। पिछले एक माह से गडोरा और मायापुर में पानी की दिक्कत बनी हुई है। लोग एक किमी दूर से पानी की सप्लाई कर रहे हैं। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए टैंकर की व्यवस्था भी की गई है। पेयजल लाइन से सभी को पानी की सप्लाई की जा रही है यदि कहीं दिक्कत है तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें