फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ करें बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य : डीएम

Wed, 07 Aug 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते डीएम हिमांशु खुराना। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि तीर्थ पुरोहितों के आवासीय भवन चालू वर्ष में ही पूरा करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बरसात के कारण जो कार्य प्रभावित हुए हैं उनमें तेजी लाएं। इस दौरान डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और धाम में साफ सफाई रखने को कहा। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पहले चरण में शेष नेत्र व बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, लूप रोड, बीआरओ बाईपास व स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। रिवर डेवलपमेंट, अस्पताल विस्तार, बहुउद्देशीय व आगंतुक भवन का काम अंतिम चरण में है। दूसरे चरण में बदरीनाथ मंदिर के आसपास का विकास किया जाएगा। जबकि तीसरे चरण में मंदिर को झील से जोड़ने का काम होगा। इस दौरान एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, पीआईयू के ईई विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय, ईओ सुनील पुराहित व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें