थराली। केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम के 12वीं के छात्र दिव्यांशु रावत और प्रियदर्शन पिमोली ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दिव्यांशु ने इससे पहले जेईई मेंस की परीक्षा भी पास की है। दिव्यांशु इंजीनियरिंग करना चाहता हैं और अभी से जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। दिव्यांशु के पिता सुरेंद्र सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में प्रवक्ता हैं और माता गीता रावत थापलीधार पिंगलों बागेश्वर में प्रवक्ता हैं। वहीं केवी ग्वालदम के प्रियदर्शन पिमोली ने इतिहास में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं। वह आगे भूगोल और अर्थशास्त्र में ऑनर्स करना चाहते हैं। प्रियदर्शन के पिता सुदर्शन पिमोली राजकीय हाईस्कूल कस्बीनगर और माता प्रभा पिमोली प्राथमिक स्कूल सेरा विजयपुर में अध्यापक हैं। संवाद
पौड़ी : इंजीनियर बनाना चाहते हैं जयेश और अमित
पौड़ी। इंटरमीडिएट में बीआरएमएस के टॉपर जयेश कुकरेती ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। यमकेश्वर ब्लॉक के खेड़ा मल्ला निवासी जयेश के पिता धीरेंद्र कुकरेती खेती करते हैं जबकि माता अर्चना कुकरेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। जयेश के मामा विपिन गैरोला उन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए पौड़ी ले आए। जयेश उनके साथ ही रहते हैं। वे भविष्य में आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। वहीं हिल्स इंटरनेशनल स्कूल से अमित अग्रवाल ने 95.2 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉपर किया है। अमित के पिता अजय अग्रवाल व्यवसायी हैं जबकि माता शालिनी अग्रवाल गृहणी हैं। अमित इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। संवाद