पोखरी में आयोजित खेल महाकुंभ में दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : GOPESHWAR
युवा कल्याण विभाग की ओर से पोखरी के मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से तीन दिवसीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्रपाल भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल महाकुंभ मील का पत्थर साबित हो रहा है। महाकुंभ में पांच न्याय पंचायतों के युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान हुई 1500 मीटर दौड़ में दिव्यांशु और ममता ने बाजी मारी
मंगलवार को आयोजित बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में जीआईसी रडुवा के दिव्यांशु प्रथम, जूहा स्कूल वल्ली के जतिन द्वितीय और जीआईसी रडुवा के आशीष तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जूहा स्कूल वल्ली की ममता प्रथम, जीआईसी थालाबैड़ की मोनिका द्वितीय व जीआईसी रडुवा की शिवानी तृतीय रही। बालक-बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अक्षय कुमार-आंचल, कृष-साक्षी और आयुष-प्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, चंद्रप्रकाश कंडारी, प्रमोद असवाल, चंद्रप्रकाश नौटियाल, महेंद्र बुटोला, निनय किमोठी, बबीता भंडारी, बसंती फरस्वाण, पान सिंह नेगी, शांति थपलियाल, ताजवर राणा, अंजन नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित और मनोज वशिष्ठ आदि मौजूद थे।