फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तहसीलों में लंबित वादों का प्राथमिकता से करें निस्तारण

Mon, 05 Feb 2024 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर जिला सभागार में अ​धिकारियों की बैठक लेेते डीएम हिमांशु खुराना। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। डीएम हिमांशु खुराना ने राजस्व से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक ली और सभी एसडीएम व तहसीलदारों को तहसील स्तर पर लंबित पड़े वादों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलों में आवासीय भवनों के निर्माण में तेजी लाते हुए वित्तीय व भौतिक प्रगति रिपोर्ट हर 15 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व पुलिस, रेगुलर पुलिस, खनन, परिवहन, आबकारी, राजस्व वसूली, विवादित वाद आदि की समीक्षा की। डीएम ने अवैध खनन पर रोक लगाने, अवैध शराब पर रोकथाम के लिए कार्रवाई करने, ओवर लोडिंग, तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में रेगुलर व राजस्व पुलिस क्षेत्र में दर्ज मामलों, उनके निस्तारण को लेकर जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम आरके पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें