बदरीनाथ। चरण पादुका से चार साधु बदरीनाथ धाम के लिए लौट रहे थे कि वह रास्ता भटक गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने चारों साधुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित बदरीनाथ पहुंचा।
बुधवार को देर शाम कोतवाली बदरीनाथ को सूचना मिली कि कुछ साधु चरण पादुका के पास रास्ता भटक गए हैं। इस पर उपनिरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में एसडीआरएफ व पुलिस की रेस्क्यू टीम देर शाम साढ़े सात बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम कठिन और दुर्गम पहाड़ियों पर तीन किलोमीटर का पैदल ट्रैक पार करते हुए घटनास्थल पर पहुंची लेकिन साधु उफनते बरसाती गदेरे के दूसरी तरफ फंसे हुए थे। संसाधनों का उपयोग करते हुए टीम ने बाबा सर्वेशवर (32), जितेंद्र गिरी (38), शिवानंद सरस्वती (31) और बाबा हरिलाल (82) काे रेस्क्यू किया और रात को ही उन्हें बदरीनाथ पहुंचा दिया। संवाद