फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार कसने की मांग के लिए धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के तारों को कसने और करंट लगने से घायल महिला को मुआवजा व उपचार की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं हरिकृष्ण भट्, ईश्वरी मैखुरी, सुरेंद्र सिंह ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि बहुगुणानगर में बिजली के तार झूल रहे हैं, जिससे करीब 10 घरों को खतरा बना है।
विज्ञापन

रविवार को छत पर कपड़े सुखाने गई उर्मिला देवी बिजली के तार से करंट लगने से झुलस गई थीं। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरने की सूचना पर ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। उन्होंने बिजली के तारों को बस्ती से हटाने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर इंद्र सिंह, सुरेश डिमरी, मुकेश नेगी, पुष्कर रावत, ईश्वरी मैखुरी, महेश खंडूड़ी, मनवर सिंह, आशीष राजेंद्र, सरला और कमला आदि मौजूद थे। संवाद
नगर की समस्याओं के निराकरण की मांग
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के आईटीआई, प्रेमनगर, गांधीनगर और शक्तिनगर में मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को ज्ञापन भेजा। राजा चौहान, राजेश नेगी, भुवन नौटियाल, ईश्वरी मैखुरी, पुष्कर रावत, रविदत्त सती आदि ने नगर में नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाने, भूस्खलन रोकने, नगर पालिका की दुकानों का आवंटन, ब्याज मुक्त ऋण देने, आईटीआई में नए ट्रेड खोलने, मंडी समिति को सक्रिय करने, गांधीनगर में बरातघर का पुनर्निर्माण करने, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग पर पेंटिंग करने, पाइप लाइनों को ठीक कर लीकेज रोकने और आईटीआई पुल की सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें