फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल-खेता मानमती सड़क तीन दिन से बंद, 10 हजार की आबादी का संपर्क कटा

Mon, 11 Sep 2023 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीण तीन किमी का फेरा लगाकर जा रहे गंतव्य तक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। भूस्खलन से बंद देवाल-खेता मानमती सड़क तीन दिन से बंद पड़ी है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र की 10 हजार आबादी का संपर्क कट गया है। ऐसे में ग्रामीणों को चट्टान से होकर करीब तीन किमी का फेरा लगाना गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए सुयालकोट में वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग की।
विज्ञापन

देवाल-खेता मानमती सड़क सुयालकोट में लगातार भूस्खलन होने से बंद हो जा रही है। कुछ दिन खुलने के बाद यह सड़क शनिवार से बंद है। ऐसे में क्षेत्र के मोपाटा, नलधूरा, मेलखेत, खेता, मानमती, चोटिंग, हरमल, उदयपुर, झलिया, उपथर, चनियाली, रामपुर, तोरती आदि गांवों का संपर्क आपस में कटा है। मोपाटा के रूपसिंह कुंवर ने सरकार से इस क्षेत्र के लिए नई सड़क स्वीकृत कराने की मांग की। वहीं लोनिवि के ईई नवीन वर्मा ने कहा कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेज दी है। जल्द रास्ता खोल दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें