देवाल। मकानों के ऊपर से बिजली लाइन हटाने की मांग को लेकर पूर्णा के ग्रामीणों ने गांव में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द बिजली की लाइन हटाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि ब्लॉक के पूर्णा, नंदकेशरी समेत कई गांवों में मकानों के ऊपर से बिजली की 11 केवी की लाइन गुजरने से खतरा बना है। इसकी सूचना ऊर्जा निगम को देने के बाद भी निगम लाइन को नहीं हटा रहा है। ऐसे में हर समय खतरे की आशंका बनी है। ग्रामीणों ने शीघ्र लाइन न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरीश पांडे, महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी, गोविंद सोनी, दिगपाल राम, खीमानंद, लक्ष्मण राम, राजूराम, कमल राम, भीमराम, सरस्वती देवी, हरीश, मनोज, यशोदा और तुलसी आदि मौजूद थे। संवाद