फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जीआईसी रोहिड़ा में रिक्त पदों पर तैनाती की मांग

Wed, 16 Aug 2023 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। अटल आदर्श जीआईसी रोहिड़ा के अभिभावकों ने कॉलेज में रिक्त पदों पर तैनाती की मांग को लेकर विधायक अनिल नौटियाल के माध्यम से शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। पीटीए अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि कॉलेज में रसायन व जीव विज्ञान के प्रवक्ता, गणित व कला के सहायक अध्यापक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व चौकीदार का पद रिक्त है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला परियोजना समग्र शिक्षा देहरादून में संबद्ध हैं और शेष पदों से स्थानांतरण होने से वे खाली हो गए हैं। ऐसे में कॉलेज में पठन पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने छात्र हित में शीघ्र पदों पर तैनाती की मांग की। इस दौरान रोहिड़ा की प्रधान आशा देवी, प्रताप गढ़वाली, गोविंद सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें