फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिमली अस्पताल में सुविधाएं जुटाने के लिए प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2023 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के महिला बेस अस्पताल सिमली मे स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अस्पताल परिसर
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मोटर पुल से निकाली आक्रोश रैली पहुंची अस्पताल
कहा, जल्द अस्पताल में सुविधाएं नहीं जुटाईं तो होगा आमरण अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। महिला बेस अस्पताल सिमली में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लोगों ने सिमली बाजार में मोटर पुल से आक्रोश रैली निकाली और अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि यदि एक माह में सरकार की ओर से महिला बेस अस्पताल में सुविधाएं नहीं जुटाई गईं तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, ज्येष्ठ प्रमुख बृजेश बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र डिमरी, संजय डिमरी, कुशल परिहार, विक्रम सिंह, अनिल नेगी, अंशि बिष्ट व महेश डिमरी ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव व मंत्री, महानिदेशक के आश्वासन के बावजूद अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक, पैथोलॉजी लैब, टेक्निशियन, आधुनिक मशीनें, फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं नहीं हुईं। इससे मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। बीतों दिनों डेंगू पीड़ित एक युवती को यहां लाया गया लेकिन यहां सुविधाएं नहीं होने से उसे रेफर कर दिया गया। उन्होंने यहां जल्द स्थायी डॉक्टरों की तैनाती की मांग की। वहीं, विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सीएम से वार्ता कर अस्पताल में संसाधन जुटाएं जा रहे हैं। सीएमओ डाॅ. राजीव शर्मा ने कहा कि शासन से ब्लड बैंक के भवन के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द तैनाती कर दी जाएगी। मौके पर जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी, राखी देवी, पीताबंरी देवी, शशि देवी, संतोषी, पूनम खंडूड़ी, प्रणवेंद्र डिमरी, हर्षवर्धन, महेश चंद्र आदि शामिल थे। प्रदर्शन में पूर्व सैनिक गौरव सेनानी एसोसिएशन के प्रवक्ता खुशाल सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, आशुतोष सती, देवेंद्र सिंह और तेजपाल सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें