फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए देवाल में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेता मानमती गांव की पिंकी के हत्यारोपी की एक साल से गिरफ्तारी नहीं होने पर देवाल के लोगों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने प्रशासन का पुतला फूंका और देवाल तहसील प्रांगण में धरना दिया।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को खिलाप राम की बेटी पिंकी का शव गांव के पास जंगल में मिला था। मामले में एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर देवाल के लोग नाराज हैं। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सीओ अमित कुमार ने कहा कि हत्यारोपी घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस मौके पर पिंकी की मां पुष्पा देवी, पिता खिलाप राम, दिवानराम, भागीरथी देवी, मनोज कुमार, हेमा देवी, भूपाल रावत और मदन मिश्रा मौजूद रहे।
इन्साफ दिलाने को कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया आगे
देवाल। पिंकी के पिता खिलाप राम का आरोप है कि बेटी को इन्साफ दिलाने के लिए कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आया। दरअसल खेता मानमती गांव के ही गुलाब सिंह ने पिंकी की हत्या कर दी थी। शिकायत के दो महीने बाद मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने गांव के पंचायत घर में एक माह तक धरना भी दिया। देवाल चौकी में धरना देने के बाद भी मामले में कुछ नहीं हुआ। पिंकी के पिता का कहना है कि अंकिता हत्याकांड पर ब्लॉक से लेकर पूरे देश के राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों ने धरना, प्रदर्शन किया लेकिन पिंकी की आवाज कोई नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें