जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में विश्व दृष्टि दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आंखों से संबंधित बीमारी और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा रावत ने बताया कि दृष्टिहीनता के 80 प्रतिशत मामलों में रोग की रोकथाम, बचाव और उपचार संभव होता है। मधुमेह होने पर नियमित आंखों की जांच करानी चाहिए। आंखों में खुजली, जलन, पानी आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। समय-समय पर सभी को नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखों की जांच करानी चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा प्रचार प्रबंध उदय सिंह रावत, महेश देवराड़ी, आशीष सती, पान सिंह बोरा, रिंकी, आस्था आदि मौजूद रहे। संवाद