फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधानसभा भवन में उठी गैरसैंण जिला बनाओ की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्रवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में गैरसैंण बीडीसी की बैठक ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले प्रस्तावों का वाचन करने के बाद प्रतिनिधियों को पंचप्रण की शपथ ग्रहण की। बैठक शुरू होते ही भंडारीखोड के प्रधान लीलाधर जोशी ने गैरसैंण को जिला बनाने की मांग का प्रस्ताव सदन मे रखते हुए सीएम को भेजने की बात कही जिसका सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने समर्थन किया।
विज्ञापन




इस दौरान क्षेत्र की अधिकांश स्कूलों में अध्यापकों की कमी व भवनों की मरम्मत करने व सड़कों का सुधारीकरण, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन आदि के मुद्दे छाये रहे। गाैल व रोहिड़ा के प्रधान विक्रम सिंह व आशा देवी ने जीआईसी रोहिड़ा में अध्यापकों की कमी को शीघ्र दूर करने क मांग की। मेहलचौरी के प्रधान बलवीर ने कहा कि शिक्षा विभाग की निष्क्रीयता से स्कूलों की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।

मूसों के प्रधान गोेवर्धन व क्षेपं वीरेंद्र लाल ने 2007 में निर्मित मूसों के स्कूल भवन के जीर्णोधार की मांग की। नैल की प्रधान ने गांव में एएनएम केंद्र खोलने की मांग की। इस दौरान डीडीओ कमलेश कुमार पंत, डिप्टी सीएमओ उमा रावत,डीएसओ जैवीर रावत व एनटी जेएस नेगी, एसएसआई विजय प्रकाश, बीडीओ अशोक शर्मा, वीडीओ राकेश सजवाण सहित जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी व प्रधान संगठन के अध्यक्ष पानसिंह नेगी सहित तमाम प्रधान व क्षेत्रपंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें